रांची में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन के बीच हुई मुलाकात

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रांची पहुंच गए हैं। वे संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर अहम फैसला भी लिया जा सकता है। इस बीच होटल रेडिसन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान हेमंत सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव और बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे।

राहुल गांधी पहुंचे रांची

बता दें कि, झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग पर फैसला हो गया है, लेकिन इंडिया ब्लॉक में अभी तक सीट शेयरिंग पर फैसल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर निर्यण होगा। इसको लेकर बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए कल ही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं। इस बीच राहुल गांधी भी आज रांची पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव राजद के नेताओं के साथ भी चुनाव को लेकर मंथन करेंगे।

बता दें कि, एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा कल झारखंड बीजेपी और आजसू की संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी। इसमें आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा को दी गयी। शेष 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। इस दौरान आसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्य बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सीपी चौधरी के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से All...

AJIO All Stars Sale: फिल्म स्टार आहान पांडे (Ahaan Panday) अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के...

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...