सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के रुन्नी गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है ।जहां महज ढाई सौ रुपए के लिए एक अधेड़ की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय दहौर पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक शख्स के जमीन पर छोटा सा दुकान चलाता था, जिसकी महीने का भाड़ा पांच सौ रुपए थे। पैसे को लेकर अधेड़ की मौत की गई है।

गुस्साए लोगों ने शव को आरोपी के घर पर रखकर किया जमकर हंगामा
आपको बता दें कि मृतक के द्वारा ढाई सौ रुपए जमीन मालिक को दे दिया गया था। बाकी बचे ढाई सौ रुपए के लिए जमीन मालिक सफीउल्लाह खान के कहने पर रामबाबू पासवान 250 की बकाया राशि मांगने के लिए दहौर पासवान के पास गया था जहां बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी गई। गंभीर हालात में उसको इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख मृतक को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने शव को आरोपी के घर पर रखकर जमकर हंगामा किया।
यह भी पढ़े : 27 साल की महिला की हत्या के बाद जलाने की कोशिश
यह भी देखें :
अमित कुमार की रिपोर्ट
Highlights







