27 साल की महिला की हत्या के बाद जलाने की कोशिश

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां 27 साल की एक महिला की हत्या करने के बाद उसे जलाने की कोशिश की गई है। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके की है। मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली 27 साल की संजना सिंह आनंदपुरी के एक मकान में अपने भाई के साथ रहती थी। नौकरी के लिए उसका चयन सीजीएल में भी हो चुका था।

Goal 7 22Scope News

CCTV कैमरे में एक संदिग्ध की तस्वीर भी सामने आई है, छानबीन में जुटी पुलिस

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, संजना की गला रेतकर हत्या की गई है और घर में रखे गैस सिलेंडर से उसे जलाने की भी कोशिश की गई है। घटना की जानकारी मिलती है सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है । उधर, सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध की तस्वीर भी सामने आई है, जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। एसके पुरी थाना के एसआई आरबी प्रसाद ने जानकारी दी।

यह भी देखें :

सचिवालय में हो गई थी उसकी नौकरी

घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। बताया जा रहा है कि सचिवालय में उसकी नौकरी भी हो गई थी। पांच जून से जॉइनिंग थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी के गर्दन पर चाकू के वार के निशान हैं, जलाने की भी कोशिश की गई है।

प्रशिक्षु दारोगा है युवती का भाई

आपको बता दें कि परिवार के लोग मुजफ्फरपुर से पटना पहुंचे हैं। पुलिस की तरफ से छानबीन की जा रही है। घटना के पीछे का कारण क्या कुछ है इस पर पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। चादर पर खून के धब्बे भी मिले हैं। युवती का भाई प्रशिक्षु (ट्रेनी) दारोगा है। मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस की ओर से बयान जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : मामूली विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी, एक की मौत

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharbhoomi Portal Down: दिनभर ठप रहा झारभूमि पोर्टल, Registry कराने पहुंचे...

 झारखंड में झारभूमि पोर्टल मंगलवार को दिनभर बंद रहने से रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी हुई। शाम सात बजे सर्वर चालू किया...

Maiya Samman Yojana Update: लाभुकों के खाते में एक साथ आएंगे...

 झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल और मई महीने की 5000 रुपये की राशि एक साथ लाभुकों के खातों में भेजी...

Jharkhand Electricity Bill Shock: गोलगप्पा बेचने वाले परिवार को आया 31...

 झारखंड के रांची में गोलगप्पा बेचने वाले नंदू साव को जेबीवीएनएल ने 31 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल भेज दिया। विभाग ने...

Jharkhand Weather Update: बारिश से ठंडा हुआ मौसम, Ranchi समेत कई...

झारखंड में लगातार बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। रांची और मेदिनीनगर में पांच डिग्री तक पारा गिरा, 10 मई...

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img