हजारीबाग में खनन विवाद: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पुलिस पर कंपनियों के सहयोग का लगाया आरोप

हजारीबाग :हजारीबाग झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग के किरडारी थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन खनन कंपनियों के इशारे पर काम कर रहा है और विस्थापित आंदोलनकारियों पर बर्बरता की जा रही है।

पूर्व विधायक ने कहा कि हाल ही में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू के साथ धरने पर बैठे विस्थापितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान कई आंदोलनकारियों को चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारी निर्दोष हैं और उनका “अपराध” केवल इतना है कि उनकी जमीन खनन कंपनियों को दी जा रही है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि आंदोलनकारियों का राजनीति से कोई संबंध नहीं है, फिर भी पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में बल लगाकर ग्रामीणों को हिरासत में लिया। उन्होंने इसे कंपनियों द्वारा लोगों में डर और खौफ पैदा करने की साजिश बताया।

पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ऐसी कार्रवाई बंद नहीं की, तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार ग्रामीणों को तुरंत रिहा किया जाए और खनन कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए।

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...