तेजस्वी पर मंत्री PREM KUMAR का तंज़, कहते हैं हमने लाखों लोगों को नौकरी दी, CM थे क्या?

खगड़िया: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार खगड़िया पहुंचे। खगड़िया में उन्होंने एनडीए के लोजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता को मालूम है कि देश किस हाथ में सुरक्षित है और वोट कहां देना है। पूरा देश मोदी जी के साथ और अब सब देश का विकास चाह रहा है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

प्रेम कुमार ने भी 400 पार सीट की बात दुहराई और कहा कि राजेश वर्मा अपने लिए नहीं बल्कि जनता और मोदी जी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जीत मोदी जी के खाते में जायेगा। इस दौरान प्रेम कुमार ने धारा 370, तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक की भी चर्चा की नरेंद्र मोदी ने भारत में गरीबी रेखा के निचे रहने वाले लोगों को धीरे धीरे सबल बनाया है। प्रेम कुमार ने सवाल किया कि राजद ने क्या काम किया है कोई बताएँगे?

तेजस्वी कहते हैं कि उन्होंने 17 महीने में लाखों लोगों को रोजगार दिया क्या वे मुख्यमंत्री थे? कैबिनेट में मुख्यमंत्री के सिग्नेचर से हमेशा योजनाएं पास होती हैं। वे तो शिक्षा मंत्री भी नहीं थे। नीतीश कुमार विकास के सिंबल हैं। देश में नीतीश और मोदी की जोड़ी का कोई जोड़ नहीं है। यह जोड़ी विपक्ष के लिए ब्रह्मस्त्र है। जब जब नीतीश और मोदी मिलते हैं तो सारे विरोधी ध्वस्त हो जाते हैं।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD ने कसा तंज, कहा ‘तेजस्वी के घोषणा पत्र में मछली, मटन और मंगलसूत्र की बात नहीं है’

PREM KUMAR PREM KUMAR PREM KUMAR

CHIRAGPREM KUMAR

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...

Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश,...

Hindi Diwas 2026, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...