2 अक्टूबर से लापता युवक का शव बरामद

ग़ोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के हाता पडरौना गांव निवासी गोविंद राम का शव बरामद किया है. बता दें कि युवक 2 अक्टूबर की शाम बाजार के लिए घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा. परिजनों ने खोजबीन की लेकिन नहीं मिलने पर थाने में उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराया. सोमवार को जगतौली जाने वाली नहर स्थित पडरौना गांव के समीप स्थित पुलिया के पास से गोविंद का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भोरे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया.

मृतक के पिता रूस राम ने हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच का जा रही है, आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...