जमुई में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली मंजूरी, विधायक ने जताया आभार…

जमुई: जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग से हांसडीह – आर के होटल – जमुई-मलयपुर मेन रोड-घोड़ा अस्पताल-गिरीश टॉकीज-आईटीआई कॉलेज-इंदपे होते हुए एनएच-333ए तक पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने खुशी जताई है। श्रेयसी सिंह ने कहा कि विशेष केंद्रीय पैकेज के तहत केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि से निर्माण किया जाने वाला यह पथ 10.28 किलोमीटर लंबा होगा, जिसके निर्माण के लिए फिलहाल 37 करोड़ 36 लाख 45 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।

रिंग रोड के निर्माण से जमुई शहर को ट्रैफिक जाम से काफी हद तक निजात मिल पाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का जमुई की जनता की ओर से हृदयतल से आभार व्यक्त करती हूं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

अंशु झा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...