बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो जा सकते हैं विधायक प्रो स्टीफन मरांडी

रांची: झामुमो के वरिष्ठ नेता और महेशपुर (पाकुड़) के विधायक प्रो स्टीफन मरांडी को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल ले जाए जा सकते हैं, जबकि उनकी तबियत अभी स्थिर है।

चेन्नई जाने या नहीं जाने के बारे में डॉक्टर अभी निर्णय ले सकते हैं।  खबर के अनुसार, शुक्रवार को अचानक तबियत खराब होने की शिकायत होने पर पहले उन्हें संबलपुर (ओडिशा) स्थित बुर्ला अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था। उस दौरान उनकी बेटी उपासना मरांडी भी उनके साथ हैं। हालांकि, उनका स्वास्थ्य अस्पताल में बेहतर हो रहा है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में ले जाने की संभावना जताई जा रही है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी 15 जून (गुरुवार) को झारखंड लौट रहे थे, जहां उन्होंने अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का फैसला किया था।

उन्हें ट्रेन की एसी बोगी में ठंड अधिक लगने के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद, 16 जून को उन्हें रास्ते में ही आपात स्थिति में बालांगीर स्टेशन में ट्रेन से उतारा गया और उन्हें भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बालांगीर में एंबुलेंस के माध्यम से ले जाया गया।

वहां उनके परिजनों ने उनके ऑक्सीजन स्तर में गिरावट देखी और उन्हें संबलपुर के बुर्ला अस्पताल में एडमिट कराया है। इस मामले में, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के स्वास्थ्य को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने भी उनसे फोन पर बातचीत की है और उन्हें बेहतर महसूस करने की जानकारी दी है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...