Commercial Advertisment

मोदी जी का Smart मतलब ‘लूट’, कांग्रेस इस दिन से शुरू करेगी…

पटना: बिहार में इन दिनों राज्य सरकार के निर्देश पर तेजी से Smart Prepaid Meter लगाया जा रहा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लगाने का राज्य में अब तक कई जगहों पर विरोध हो चुका है और अभी विरोध लगातार जारी है। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के बाद बिजली बिल वर्तमान मीटर से क़रीब डेढ़ से दो गुना अधिक लग रहा है जिसकी वजह से लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बिहार में अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध राजनीतिक विरोध भी शुरू हो गया है। एक तरफ राजद ने 1 अक्टूबर से प्रदर्शन की घोषणा किया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी राजद का साथ दिया है।

मामले को लेकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश ने कहा कि जब हर घर में मीटर लगा हुआ तो बिजली कंपनियां अब नया मीटर क्यों लगा रही है। इस बात का जवाब न तो सरकार दे रही है और न ही बिजली कंपनी।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे कारण यह है कि देश के सभी बिजली घरों को कोयला का सप्लाई अडानी कर रहे हैं। वे विदेश से सस्ते दरों पर कोयला खरीद कर महंगे दरों पर बिजली घरों को बेच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कोयला के खदानों को निर्देश दिया है कि आप अपना उत्पादन कम कर दो। महंगे दरों पर कोयला खरीदने की वजह से बिजली कंपनियों ने सरकार से शिकायत की तो अडानी के विशेषज्ञों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर ईजाद किया।

स्मार्ट मतलब लूट का धंधा

मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी जी की सरकार में जिस चीजों में स्मार्ट लग गया समझ लो यह लूट का धंधा है। स्मार्ट मीटर घरों में लग जायेगा लोगों को पता ही नहीं चलेगा कि कितने यूनिट बिजली का खपत किया है। अब बिजली वाले घरों में आ कर मीटर की रीडिंग नहीं ले रहे हैं वे कण्ट्रोल रूम से ही बिजली मीटर की रीडिंग ले कर बिल भेज देते हैं। स्मार्ट मीटर में अब लोगों को बढ़ा कर बिल आता है। शिकायत करने पर कहते हैं कि मीटर की तस्वीर खींच कर भेज दीजिए।

लूटने के लिए है स्मार्ट मीटर

मोहन प्रकाश ने नीतीश मोदी पर लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्दी ही यह योजना बंद कर देनी चाहिए नहीं तो सड़कों पर नारा लगाया जाएगा कि ‘जो सरकार लुटेरी है वह सरकार बदलनी है।’ हम राज्य में अन्य दलों के लोगों से, आम लोगों से बात करेंगे और उनसे अपील करेंगे कि नीतीश मोदी की इस लूट को बंद करने के लिए आगे आएं।

नालंदा से शुरू होगी जनजागरण अभियान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारे सभी जिलों के कोऑर्डिनेटर संवाददाता सम्मेलन कर इसकी खामियों को उजागर करेंगे। दो अक्टूबर से सात अक्टूबर तक हम लोग जनजागरण अभियान नालंदा से शुरू करेंगे और उन सभी 13 जिलों में करेंगे जहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है। हम लोग लगातार सात दिन तक लोगों को इस बारे में बताएँगे और इस बीच हम लोग यात्रा भी करेंगे। जनजागरण अभियान का समापन 16 अक्टूबर को राज्य स्तर का प्रदर्शन हर जिले में करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ममता बांग्लादेशी के लिए बिछाती हैं Red Carpet, बंगाल में बिहार के छात्रों की पिटाई मामले में…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Smart Smart Smart Smart Smart Smart Smart Smart

Smart

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...