विवादों में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा, मारपीट के बाद विडियो वायरल…

National - फेमस मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेसमैन विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Google पर 22Scope चुनें
National – फेमस मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेसमैन विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विवेक पर अपनी पत्नी यानिका के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

विवेक बिंद्रा मारपीट 2 22Scope News

यानिका फिलहाल मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती है। यानिका के भाई ने इसको लेकर थाने में FIR दर्ज कराया है।

ये भी देखें- MLA रणधीर सिंह ने 4 साल की उपलब्धियां गिनाते कहा CM और मंत्री हुए मालामाल

6 नवंबर को ही हुई थी शादी

मालूम हो कि बीते 6 नवंबर को ही विवेक बिन्द्रा और यानिका की शादी हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद विवेक ने यानिका की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि उसे कुछ सुनाई भी नहीं दे रहा है।

 मारपीट के बाद विडियो वायरल

विवेक बिंद्रा मारपीट 22Scope News

पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती यानिका का विडियों भी वायरल हो रहा है जिसमें वह डॉक्टर को अपनी चोट दिखाती दिख रही है इसके साथ ही विवेक बिन्द्रा के घर के बाहर भी किसी बात को लेकर सड़क पर बहस हो रही है। हालांकि न्यूज22 स्कोप इस विडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- क्रिसमस को लेकर जमकर हो रही है खरीदारी

फिलहाल विवेक बिन्द्रा की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की इस घटना में उसके कान का पर्दा फट गया है। शरीर के कई हिस्से में मारपीट के निशान भी दिख रहे हैं। इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...