बिहार विधानसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया से लौट सांसद मनीष जायसवाल ने झामुमो और प्रशांत किशोर पर कही बड़ी बात, जानें क्या कहा

Hazaribagh: बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सांसद मनीष जायसवाल अपने संसदीय क्षेत्र लौटे और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें 6 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिनमें से 5 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।

बिहार में एनडीए बनाएगी सरकारः

सांसद ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम हुए हैं, उनका असर साफ तौर पर दिख रहा है। जनता इस बार फिर एनडीए को आशीर्वाद देने जा रही है।

झामुमो पर कसा तंजः 

सांसद मनीष जायसवाल ने इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि झामुमो ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अपने सहयोगी दलों- राजद और कांग्रेस को उदारतापूर्वक सीटें दी थीं, लेकिन बिहार में उन्हीं दलों ने झामुमो को मूर्ख बना दिया। इस पर झामुमो को आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता के लोभ की मजबूरी है, इसलिए झामुमो अब किसी भी गंभीर राजनीतिक समीक्षा के मूड में नहीं है।

प्रशांत किशोर को लेकर कही बड़ी बातः

वहीं बिहार में प्रशांत किशोर की राजनीतिक स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद जायसवाल ने कहा कि बिहार में मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। सोशल मीडिया पर कितनी भी लहरें क्यों न बनाई जाएं, लेकिन जमीन पर तीसरा मोर्चा कहीं नहीं है। प्रशांत किशोर की पार्टी इस चुनावी लड़ाई में अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।

प्रेस क्लब के सदस्यों संग मनाई दीपावलीः

सांसद ने दीपावली प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने हजारीबाग प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ दीप जलाया, मिठाइयां बांटीं और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दिखा सकती है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और आगामी छठ पर्व समेत सभी त्योहारों की मंगलकामनाएं व्यक्त की।

रिपोर्टः शशांक शेखर

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...