Munger की आन्या ने छत्तीसगढ़ में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य

मुंगेर: मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित 68वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुंगेर की आन्या ने कांस्य पदक जीत जिले और राज्य का नाम रौशन किया है। आन्या की इस सफलता पर जिले में हर्ष का माहौल है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के विदिशा में बीते आठ नवंबर से 12 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी जिसमें 35 किलोग्राम वर्ग में अंडर 14 प्रतियोगिता में मुंगेर की आन्या ने कांस्य जीता।

प्रतियोगिता में आन्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंची। सेमीफाइनल में वह केरल से हार गई। प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद आन्या ने कहा कि मेरा मकसद नेशनल की तैयारी करना है और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्त करना है। वहीं आन्या के प्रशिक्षक और मूंगेर ताइक्वांडो संघ के सचिव निखिल कुमार ने बताया कि अगस्त महीना में इंडिया ताइक्वांडो द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी आन्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य जीता था।

अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए विद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी उसने शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य प्राप्त किया। उसने क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र का सामना किया और उसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन हाथ में चोट लगने के कारण वह सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Araria में अगलगी में फूस के चार घर जले, सारी संपत्ति जल कर राख

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger

Munger

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...