68 वें राष्ट्रीय स्कूली खेल की ताइक्वांडो अंडर 19 प्रतियोगिता में संजना और अमन ने जीता पदक

रांची. मध्य प्रदेश के देवास में आयोजित 68 वें राष्ट्रीय स्कूली खेल 2024-25 के अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन 5 खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया। पहले दिन देर रात तक चले मुकाबले में संजना और अमन ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे दिन फाइनल मुकाबले में संजना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 2-1 से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं अमन मुंडा ने कड़े मुकाबले में सीबीएसई से तीसरे राउंड में 15-16 अंक से मैच गंवाते हुए रजत पदक अपने नाम करते हुए राज्य का नाम रौशन किया।

राष्ट्रीय स्कूली खेल में संजना और अमन को पदक

इस प्रतियोगिता में संजना कुमारी ने अंडर-40 केजी बालिका वर्ग में पहले मैच में दिल्ली को 2-0 से, प्री क्वाटर फाइनल में असाम को 2-0 से, क्वाटर फाइनल में तेलंगाना को 2-0 से, सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश को 2-0 से हरा कर फाइनल में बिना एक भी राउंड हारे फाइनल में प्रवेश किया, जहां हरियाणा को 2-0 से हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अमन मुंडा ने अंडर-59 केजी बालक वर्ग में पहले मैच में राजस्थान को 2-0 से, प्री क्वाटर फाइनल में उत्तर प्रदेश को 2-0 से, क्वाटर फाइनल में बिहार को 2-0 से, सेमीफाइनल में दिल्ली को 2-0 से हरा कर फाइनल में बिना एक भी राउंड हारे फाइनल में प्रवेश किया, जहां सीबीएसई के खिलाड़ी से 1-2 से मैच गंवाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

इस मौके पर दोनों पदक विजेता खिलाड़ी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद डी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, एवं राज्य ताइक्वांडो टीम के कोच- रमेश गिरी, क्वीन ठाकुर, प्रबंधक- इम्तियाज हुसैन, कोमल कुमारी एवं एम मोदस्सर समेत शारीरिक शिक्षा एवं खेल कोषांग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के सदस्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...