Naubatpur में युवक की हत्या, इलाके में मची अफरातफरी

Naubatpur : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर फील्ड के समीप गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून डाला। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के समनपुरा गांव निवासी शुभम कुमार के रूप में की गई। बताया गया कि अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नौबतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि जमीनी विवाद में अपराधियों ने युवक की हत्या की है। शुरुआती छानबीन में गांव के ही व्यक्ति का नाम हत्या मामले में सामने आ रहा है। मामले में नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- Bihar के नियोजित शिक्षकों को लगा सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

NAUBATPUR NAUBATPUR

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...