रांची : राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी द्वारा झारखंड और बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर रांची में मंगलवार को चक्का जाम किया गया. वहीं पार्टी के कार्यकारणी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग शामिल हुए.
कार्यकारणी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य राज्य को तरजीह दे रहे है, लेकिन झारखंड और बिहार को कोई विशेष दर्जा नहीं मिल रहा है. झारखंड और बिहार हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री इन दोनों राज्यों के लिए कुछ भी नहीं सोच रहे है.
रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा
वैक्शिनेशन की धीमी रफ्तार से झारखंड में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा


















