नीलिमा केरकेट्टा होंगी JPSC की New Chairman, पहली बार आयोग को मिलेगा महिला अध्यक्ष

रांची : नीलिमा केरकेट्टा होंगी JPSC की New Chairman –

सेवानिवृत्त आईएएस अफसर मैरी नीलिमा केरकेट्टा JPSC की नयी अध्यक्ष होंगी.

राज्य सरकार ने उन्हें अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

राज्य सरकार के आदेश के बाद अब इससे संबंधित प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की बैठक में जायेगा.

वहां से सहमति होने के बाद अंतिम स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास भेजा जायेगा.

उनकी स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी होगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कार्मिक विभाग को दिए हैं.

इसपर कैबिनेट की भी स्वीकृति ली जाएगी. नीलिमा जेपीएससी (JPSC) की पहली महिला अध्यक्ष होंगी.

1994 बैच की आईएएस रह चुकी हैं नीलिमा केरकेट्टा

नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं.

वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव तथा

महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ आदि के पद पर कार्य कर चुकी हैं.

पांच साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी थीं.

इन्होंने झारखंड में भी प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद,

पर्यटन, कला संस्कृति सहित कई विभागों में पदस्थापित रह चुकी हैं.

नीलिमा केरकेट्टा रांची की हैं रहने वाली

रांची के कांके निवासी नीलिमा केरकेट्टा के पिता डा. आर केरकेट्टा जानेमाने कृषि वैज्ञानिक थे

जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं.

इधर, जेपीएससी (JPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति होने से लंबित परीक्षाओं शीघ्र आयोजित हो सकेंगी.

नीलिमा केरकेट्टा JPSC की अध्यक्ष होंगी : अध्यक्ष नहीं रहने से रूकी थीं बहालियां

बता दें कि लगभग दो माह से अध्यक्ष के पद रिक्त होने के कारण परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा था.

वहीं, सहायक अभियंताओं की नियुक्ति को लेकर हुई परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हो पा रहा था.

बता दें कि अमिताभ चौधरी की आयु 62 वर्ष होने के बाद जेपीएससी में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था.

जेसीआई रांची की टीम 2022 का गठन, जे.सी. सौरव साह बने नए अध्यक्ष

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...