नीट-यूजी, जेईई-मेन और अन्य परीक्षाओं के प्रश्नों की होगी समीक्षा, सिलेबस और कठिनाई स्तर पर कमेटी करेगी अध्ययन

रांची: उच्च शिक्षा विभाग अब नीट यूजी, जेईई मेन और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की समीक्षा करेगा। इसके लिए सचिव डॉ. विनीत जोशी की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई है। यह समिति यह जांचेगी कि क्या इन परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न कक्षा 11वीं और 12वीं के स्तर के अनुरूप हैं या नहीं, और क्या वे एनसीईआरटी आधारित हैं।

समिति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी राष्ट्रीय परीक्षाओं में एक समान कठिनाई स्तर के प्रश्न पूछे जाएं। साथ ही यह देखा जाएगा कि क्या छात्रों को प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर को लेकर समस्याएं हो रही हैं। प्रश्नों का विश्लेषण कर यह भी पता लगाया जाएगा कि किस प्रकार के प्रश्नों पर छात्रों का प्रदर्शन कमजोर होता है और क्या कुछ प्रश्न 12वीं के सिलेबस से बाहर भी होते हैं।

डॉ. विनीत जोशी ने कहा कि समिति द्वारा की गई समीक्षा के आधार पर, जेईई मेन, नीट यूजी और सीयूईटी यूजी जैसे प्रमुख परीक्षाओं में बदलाव की सिफारिश की जाएगी ताकि प्रश्नपत्र ज्यादा संतुलित और सिलेबस के अनुरूप बन सकें।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नीट यूजी के प्रश्नपत्र को लेकर छात्रों ने एनटीए को कई शिकायतें भेजीं थीं। छात्रों का कहना था कि परीक्षा के विभिन्न शिफ्टों में कठिनाई स्तर में असमानता थी—कुछ शिफ्टों के प्रश्न बहुत आसान थे जबकि कुछ में अत्यधिक कठिन। साथ ही कुछ प्रश्न 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी सिलेबस से बाहर के भी पाए गए।

अब इन सभी मुद्दों पर विस्तार से अध्ययन कर उपयुक्त बदलाव की सिफारिश की जाएगी, ताकि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं और अधिक पारदर्शी और सुसंगत बन सकें।


JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...