नेपाली नंबर से जनरल स्टोर के दुकानदार से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, 2 गिरफ्तार

मोतिहारी : सात दिनों के अंदर कर पांच करोड़ रुपए नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। अगर पुलिस के पास गए तो अंजाम बुरा होगा। यह शब्द उस रंगदार का है जिसने पत्र और नेपाली नंबर से फोन कर जनरल स्टोर के दुकानदार से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की थी। नगर थाना क्षेत्र के मिसकोर्ट निवासी रवि गुप्ता ने नगर थाने में आवेदन कर बताया कि पांच सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक झोला में बियर की बोलत और एक पत्र मेरे घर में फेंका गया। वह झोला मेरे भतीजे के दुकान का था। पत्र में लिखा था कि सात दिन के अंदर पांच करोड़ रुपए देना है अगर नहीं दिए तो जान से हाथ धोना होगा। फिर अगले दिन नेपाली नंबर से फोन आया कि क्या हुआ पैसे का व्यवस्था हुआ। सात दिन के अंदर हो जाना चाहिए। जिसके बाद दुकानदार ने इसकी शिकायत नगर थाना में आवेदन दे कर किया।

DIARCH Group 22Scope News

SP ने SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन कर केस का खुलासा करने का दिया निर्देश

वहीं जैसे ही इस बात की जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात को लगी कि पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। उन्होंने सदर एसडीपीओ दिलीप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जल्द केश का खुलासा करने का निर्देश दिया। जिसके बाद टीम ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य के माध्यम से झोला फेंकने वाले युवक को उठाया। पकड़ा गया युवक मधुबन थाना क्षेत्र के गोलू है। उसने बताया कि वह पिछले चार साल से मोतिहारी में रह कर टेंपू चलाने का कार्य करता है। उसे एक हजार रुपए दिया था कि इसको ले जाकर वहां फेंक दो, बस हम वहीं किए थे। जब जांच आगे बढ़ी तो नेपाली नंबर से फोन करने वाले युवक की भी पहचान हो गई। उसे भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जो जमाल का रहने वाला आनंद है। जो पीड़ित के भतीजा के यहां पहले से कार्य करता था।

यह भी देखें :

दोनों आरापियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है – SDPO दिलीप सिंह

पूछताछ के दौरान आनंद ने बताया कि भाई के कहने पर हम और बिपिन कुंडवाचैनपुर बॉडर से जाकर फोन किया था और रंगदारी का पैसा मांगा था। फोन और नेपाली सिम भाई ही उपलब्ध कराए थे। एसडीपीओ दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला मास्टरमाइंड सौरभ अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रंगदारी का मास्टरमाइंड सौरभ पीड़ित का भतीजा है। दोनों में पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी से उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़े : दो साइबर फ्रॉड को चोरी के बाइक के साथ किया गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JAC Matric Result Issue: 95% से कम रिजल्ट पर हजारीबाग के...

हजारीबाग में जैक मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन पर 59 हाई स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों का वेतन रोका गया। एक सप्ताह में जवाब...

MS Dhoni Farewell Match: चेन्नई में हो सकता है माही का...

 महेंद्र सिंह धौनी का 2021 का बयान फिर वायरल हो रहा है। चेन्नई में उनका आखिरी टी20 मैच होने की अटकलें तेज हो गयी...

Ranchi Missing Child Case: 9 दिन बाद भी 18 माह की...

 रांची के खोरहाटोली से लापता 18 माह की बच्ची अदिति का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस CCTV फुटेज और मोबाइल...

JTET Language Controversy: मगही-भोजपुरी-अंगिका पर आज अहम बैठक, जिलावार भाषा निर्धारण...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाषा विवाद को लेकर गठित कमेटी की पहली बैठक आज होगी। मगही, भोजपुरी और अंगिका को लेकर मंथन तेज।JTET...

Jharkhand Teacher Appointment: 319 सहायक आचार्यों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र,...

झारखंड में 319 सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन में होगा।Jharkhand Teacher Appointment...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img