भारत को मिली नई सौगात, पीएम ने 5G सेवा किया लॉन्च

प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग

नई दिल्ली : भारत को आज नई सौगात मिली गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग कर दिया है.

यह भारत के लिए खास पल है. भारत ने टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है.

देश के 13 शहरों में आज से 5जी सेवा शुरू हो गई है.

इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हैदराबाद,

लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल हैं.

modi2 22Scope News

बता दें कि, आज से इंडियन मोबाइल कांग्रेस की भी शुरुआत हो गई है, जोकि चार दिन तक चलेगी.

इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 5जी सर्विस की शुरुआत की.

इस दौरान उन्होंने टेलीकॉम ऑपरेटर्स से भी बातचीत की. अब 4जी से अपग्रेड होकर हम 5G सर्विस तक पहुंच गए हैं.

modi 22Scope News

नई सौगात: पीएम मोदी ने आईएमसी 2022 प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएमसी 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5जी उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को

खुद पहन कर उसका अनुभव किया.

उन्होंने युवा जियो इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5जी तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा.

इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान,

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे.

modi1 22Scope News

चार दिन चलेगा कार्यक्रम

1 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह इवेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा.

इसमें कई दूसरे इवेंट्स भी होने वाले हैं. इस कार्यक्रम को IMC 2022 5G की वजह से

ज्यादा खास माना जा रहा है. भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव

2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है.

4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क (5G Network) कई गुना तेज गति देता है और बाधा रहित संपर्क मुहैया कराता है. साथ ही अरबों जुड़े डिवाइसों को वास्तविक समय में डेटा साझा करने में सक्षम बनाता है.

नई सौगात: पहले खुद किया 5G का अनुभव

इस दौरान पीएम मोदी ने न केवल इसे लॉन्च किया बल्कि इसका अनुभव भी किया. उन्होंने जाना की किस तरह से इसका उपयोग किया जाएगा. 4G के मुकाबले 5G की स्पीड 10 गुना ज्यादा होगी. बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ इसे लाया गया है.

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...