डाकघरों में नया सॉफ्टवेयर बना परेशानी की वजह, राखी भेजने में बहनों को हो रही दिक्कत

  • लिंक फेल से प्रभावित हुई डाक सेवा, जीपीओ और नामकुम डाकघर में राखी भेजने आईं बहनों को लौटना पड़ा खाली हाथ

रांची: झारखंड के डाकघरों में 21 जुलाई से एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर लागू किए जाने के बाद डाक सेवा सुचारू होने के बजाय गड़बड़ी का शिकार हो गई है। सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद राज्य के अधिकांश डाकघरों में लिंक फेल की समस्या बनी हुई है, जिससे स्पीड पोस्ट, मनी ट्रांसफर और बीमा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

रक्षाबंधन नजदीक है और हर साल की तरह इस बार भी बहनें अपने भाइयों को डाक से राखी भेजने डाकघर पहुंच रही हैं, लेकिन लिंक फेल होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को रांची जीपीओ और नामकुम डाकघर में भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां राखी भेजने पहुंचीं, परंतु घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

नामकुम डाकघर में राखी भेजने आईं सविता कुमारी ने बताया कि उनका भाई हजारीबाग में रहता है और वह पिछले तीन दिनों से डाकघर का चक्कर काट रही हैं, लेकिन हर बार लिंक फेल की वजह से काम नहीं हो पा रहा।

इसी तरह, रांची जीपीओ में सुष्मिता, चंद्रानी और माला जैसी कई महिलाएं राखी लेकर पहुंची थीं। सुष्मिता ने बताया, “रक्षाबंधन 9 अगस्त को है। अगर कल तक राखी नहीं भेजी तो कोलकाता समय पर नहीं पहुंचेगी। पहली बार होगा कि मैं अपने भाई को राखी नहीं भेज पाऊंगी।”

लिंक फेल की समस्या सिर्फ राखी भेजने तक ही सीमित नहीं है। डाकघरों में बैंकिंग सेवा, बीमा और मनी ट्रांसफर पर भी इसका असर पड़ा है। लोगों का कहना है कि नया सॉफ्टवेयर लागू करने से पहले कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण देना चाहिए था।

हालात को देखते हुए कई लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग या निजी कुरियर सेवा का सहारा ले रहे हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है, लेकिन समय पर राखी पहुंचने की उम्मीद बनी है।

आज से सब सामान्य हो जाएगा:
रांची डीपीओ के वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने कहा है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण अस्थायी परेशानी आई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बुधवार से सभी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी और बहनों की राखी समय पर उनके भाइयों तक पहुंचेगी।


Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...