Nitin Gadkari Spoke : धर्म की राजनीति नहीं करता, विकास के मुद्दे पर करता हूं और तय मानिए कि बेगूसराय में भी विकास होगा

बेगूसराय: Nitin Gadkari Spoke – बेगूसराय के मटिहानी में बुधवार शाम चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि ‘मैं जाति-धर्म की राजनीति नहीं करता हूं। मेरी राजनीति विकास के मुद्दे पर होती है। मैं जाति-धर्म की राजनीति करने वालों से नफरत करता हूं। आम जनता से अपील है कि आप मुझसे मांगने में कोई कंजूसी नहीं करें। जो आप मांगेंगे वह मैं पूरा करूंगा’। Nitin Gadkari ने आगे कहा कि बेगूसराय में भी विकास होगा, जो वादे किए हैं वो पूरे होंगे और तय मानिए कि बेगूसराय में भी विकास होगा।

Nitin Gadkari ने आगे कहा कि बेगूसराय में भी विकास होगा, जो वादे किए हैं वो पूरे होंगे और तय मानिए कि बेगूसराय में भी विकास होगा।
बेगूसराय की चुनावी सभा में नितिन गडकरी

Nitin Gadkari ने की घोषणा- चुनाव बाद गंगा नदी पर शाम्हो-मटिहानी पुल का होगा निर्माण

मटिहानी प्रखंड के मध्य विद्यालय बागडोव परिसर में एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने आगे कहा कि कोई माई का लाल यह नहीं कह सकता है कि Nitin Gadkari ने यह घोषणा की और उसे पूरा नहीं किया। बेगूसराय के लिए Nitin Gadkari ने कहा कि चुनाव के बाद गंगा नदी पर शाम्हो-मटिहानी पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस पुल का निर्माण गिरिराज सिंह के आग्रह पर होगा। Nitin Gadkari ने इसी क्रम में आगे कहा कि –‘मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। मेरे हाथ द्रोपदी की थाली लग गई है, जो कभी खाली ही नहीं होती है। जो मैं कहता हूं, वही करता हूं। कोई माई का लाल यह नहीं कह सकता है कि नितिन गडकरी ने यह घोषणा की और उसे पूरा नहीं किया’।

Nitin Gadkari बोले – पीएम मोदी देश के सर्वांगीण विकास में जुटे

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने आगे कहा कि वह सिर्फ घोषणाएं करने वाले राजनेता में से नहीं हैं बल्कि जो घोषणा करते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। Nitin Gadkari ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सर्वांगीण विकास हो रहा है जिसमें किसानों का भी विकास हुआ है। पीएम मोदी देश के पिछड़े, वंचितों और दलितों के विकास की चिंता करते हैं, मोदी सरकार जनता के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाएं बनाती हैं, उन्हें क्रियान्वित करती है और सीधे जनता को लाभ पहुंचाती है ताकि विकास के क्रम में कोई देशवासी छूटने ना पाए और वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में हर भारतीय अपनी समर्थ भूमिका निभा सके।

Nitin Gadkari ने आगे कहा कि कोई माई का लाल यह नहीं कह सकता है कि Nitin Gadkari ने यह घोषणा की और उसे पूरा नहीं किया। बेगूसराय के लिए Nitin Gadkari ने कहा कि चुनाव के बाद गंगा नदी पर शाम्हो-मटिहानी पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

विजय सिन्हा बोले- बेगूसराय का हुआ सर्वांगीण विकास

इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि गिरिराज सिंह के सफल नेतृत्व में बेगूसराय का सर्वांगीण विकास हुआ है। हजारों करोड़ की लागत से सिमरिया में गंगा नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। फर्टिलाइजर चालू हुआ, जिससे यूरिया का उत्पादन हो रहा है। मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह के आग्रह पर चकिया से लखमिनियां तक गुप्ता लखमिनियां बांध को फोरलेन बाइपास सड़क निर्माण की स्वीकृति भी दे दी गई है।

गिरिराज बोले – मैं हिंदू-मुस्लिम के साथ विकास की भी राजनीति करता हूं

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं कि गिरिराज सिंह हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करते हैं। बोले कि – ‘मैं इसे स्वीकार भी करता हूं कि मैं हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करता हूं। परंतु विकास की भी राजनीति करता हूं। मेरे पांच वर्षों के कार्यकाल में हजारों करोड़ की लागत से बेगूसराय का विकास हुआ है’। इस चुनावी सभा में बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, एमएलसी सर्वेश कुमार, विधायक राजकुमार सिंह, विधायक कुंदन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जदयू के जिला अध्यक्ष रुदल राय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राय, चंदन सिंह आदि मंचस्थ रहे।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...