शाह के सामने नीतीश ने कह दी बड़ी बात, कहा- हमसे गलती हुआ कि हम…

पटना : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं। कल रात में वह पटना पहुंचे थे। आज यानी रविवार को अमित शाह थोड़ी देर पहले पटना के बापू सभागार पहुंचे हुए हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar), दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के तमाम नेता बापू सभागार में मौजूद हैं। बता दें कि सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार और अमित शाह बापू सभागार पहुंचे हुए हैं। अमित शाह केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

हमसे गलती हुआ है – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमसे गलती हुआ कि हम दो बार उधर चले गए। अब हम लोगों ने यह तय कर लिया है कि अब यह कभी नहीं होगा, यह गलत है। हमको मुख्यमंत्री कौन बनाया? हमको स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने मुख्यमंत्री बनाया था। हम कैसे भूल सकते हैं।

वो गलती किया, अब नहीं होगा। अब सब दिन वहीं होगा, हम मिलकर कितना काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे। जो हिंदू-मुसलमान का झगड़ा होता था, हमने ये सब कुछ ठीक किया है। शिक्षकों की बहाली की गई है। अस्पतालों में दवा और इलाज का इंतजाम किया गया है। महिलाओं के लिए काफी काम किया गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : पटना के बापू सभागार पहुंचे नीतीश और शाह, हुआ जोरदार स्वागत

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...