अब नई बाइक के साथ मिलेगा 2 ISI मार्क वाला हेलमेट, भारत सरकार ने बनाई पॉलिसी

Desk. भारत सरकार ने बाइक चालकों की सुरक्षा को लेकर एक पॉलिसी बनाई है। इसके तहत अब हर नई बाइक के साथ 2 ISI मार्क वाले हेलमेट मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई पॉलिसी की घोषणा की है। अब हर नई बाइक की खरीद पर 2 ISI-प्रमाणित हेलमेट देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बाइक सवारों की सुरक्षा सुनिचिश्चित करना है।

नई बाइक के साथ मिलेगा 2 ISI मार्क वाला हेलमेट

जानकारी के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 5 लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें 1.9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। वहीं हर साल करीब 69,000 बाइक राइडर्स की मौत होती है, जिनमें से लगभग आधे हेलमेट नहीं पहनने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क हादसे में सबसे ज्यादा प्रभावित 18 से 45 साल के युवा होते हैं।

NCAP को लॉन्च किया गया था

इसे देखते हुए सरकार ने इसको लेकर नियम लागू करने का फैसला किया है, ताकि हेलमेट पहनने को सिर्फ एक नियम नहीं बल्कि एक आदत बनाया जा सके। यह फैसला सरकार की सड़क सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कई बड़े कदमों में से एक है। इससे पहले 2023 में भारत में NCAP को लॉन्च किया गया था, जो देश में बिकने वाली कारों की क्रैश टेस्टिंग करता है और उनकी सुरक्षा रेटिंग जारी करता है।

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...