एसएनएमएमसीएच में बढ़ी मरीजों की संख्या, कम पड़ गये बेड

धनबाद: राज्य के बड़े अस्पतालों में शुमार शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार की दोपहर में अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजन को बेड की व्यवस्था करते देखा गया। जबकि बेड की कमी से कई गंभीर मरीज भी अस्पताल परिसर में जगह-जगह पर स्ट्रेचर पर पड़े दिखें।

nirmal mahto final 02 22Scope News

इस बाबत परिजनों से बात करने पर बताया गया कि सभी वार्ड मरीजों से भरा पड़ा है। नये मरीजों को बेड मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण वर्णवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी लेने की एक लंबी प्रक्रिया है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए फिलहाल आई-ईएनटी जैसे कुछ वार्डों के बेड का फिलहाल इस्तेमाल किया जा रहा है।

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...