Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्र के दूसरे दिन सदन में जाने से पहले विधायक जयराम महतो का बड़ा एलान, बोले – अंदर जाते ही उठाएंगे यह मुद्दा!

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में जाने से पहले डुमरी के विधायक जयराम महतो ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रश्न पत्र लीक और जेपीएससी में अनियमितताओं के मुद्दे को सदन के पटल पर जोरशोर से उठाया जाएगा।

जयराम महतो ने कहा कि बार-बार परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस समस्या पर विराम लगाने के लिए सख्त जांच होनी चाहिए।

इसके साथ ही जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति और नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला भी सदन में गूंजेगा।

प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर भी जयराम महतो ने सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने बोकारो के तीन प्रवासी मजदूरों को गुजरात से रेस्क्यू कर घर वापस पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि गंभीरता से प्रयास करें तो प्रवासी मजदूरों की समस्याओं का समाधान संभव है।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि वे प्रश्न काल के दौरान छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल सदन में उठाएंगे और सरकार से ठोस जवाब की मांग करेंगे।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...