बोकारो में चेन छिनतई के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान तथा बाइक बरामद

बोकारोः पुलिस ने चेन छिनतई के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन तथा एक काला रंग का बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जप्त किया है। इस संबंध में सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को सेक्टर 3 ए के आवास संख्या 767 निवासी संतोष कुमार बर्नवाल की पत्नी से आरोपी ने सोने की चेन छीन लिया था, इसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव निवासी शहादत अंसारी है। अपराधी के खिलाफ बोकारो के विभिन्न थानों में कुल पांच मामले दर्ज हैं। जबकि 7- 8 मामलों में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शहादत अंसारी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया था, जब प्रीति कुमारी खटाल से दूध लेकर वापस घर लौट रही थी, तभी बीएसएस स्कूल के गेट के सामने बाइक पर सवार दो अपराधियों ने प्रीति कुमारी के गले से सोने का चेन छीनकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान कार्य शुरू कर दिया किया था।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने ईलाके में लगातार छापेमारी कर छिनतई के मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

 

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...