नदी किनारे जंगल में मिली युवती की लाश मामले में एक गिरफ्तार

दुमका : दुमका के केवटपाडा से आगे बेदिया इलाके में नदी के किनारे जंगल से बीते 18 अक्टूबर को स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने एक शव बरामद किया था. उसकी पहचान हो गई है. नाबालिग दुमका जिले के रानेश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. माता-पिता के मौत के बाद वो गोड्डा जिले में नाना-नानी के घर रहती थी.

अनाथ होने के कारण दुमका में विकास केवट के सम्पर्क में आई और इसने शादी करने का झांसा दिया था. लेकिन शादी से पहले 6 साथियों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया. जब प्रियंका ने इस रेप के विरुद्ध पुलिस में जाना चाह रही थी तो सभी साथियों ने केस से बचने के लिए प्रियंका को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले जाकर गला-दबाकर मार डाला और शव को जंगल मे फेंक दिया.

एसपी ने एक टीम गठन किया और मामले का अनुसंधान शुरू किया. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बॉबी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि विकास केवट पहले ही किसी मामले में जेल जा चुका है. इस हत्याकांड और गैंगरेप के चार आरोपी अभी भी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

 

रिपोर्ट : विजय

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...