Advertisment

ई-रिक्शा पलटने से एक बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा : नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के थाली मोड़ के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृत बच्ची की पहचान गोविंदपुर प्रखंड के विशनपुर गांव निवासी रामजी मिस्त्री के पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में किया गया है।

मृतक के परिजन ने बताया कि बेंगलुरु से हमलोग लौटकर आ रहे थे। अपने घर फतेहपुर मोड़ से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर बिशनपुर जा रहे थे। तभी थाली मोड़ के समीप सड़क पर गड्ढा रहने के कारण ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें बच्ची दब गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...

Vinay Kumar Chaubey Bail: वनभूमि अनियमितता मामले में सुप्रीम कोर्ट का...

Vinay Kumar Chaubey Bail: झारखंड के सस्पेंड किए गए IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग में वन भूमि की कथित अनियमितताओं और अवैध खरीद-फरोख्त...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: चिरकुंडा से 111 कांवड़ियों का जत्था रवाना,...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था चरम पर होती है। इसी क्रम में, शुक्रवार सुबह...