ई-रिक्शा से ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र का सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नवादा : नवादा में ई-रिक्शा से धान बेचने जा रहा था 10 वर्षीय छात्र का सड़क हादसा में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र ई-रिक्शा पर सवार होकर धान बेचने के लिए जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पचिया ग्राम के छोटू कुमार के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर ले गई।

मृत छोटू कुमार के ममेरा भाई गोनावां निवासी उपेंद्र रविदास ने बताया कि उनका 10 वर्षीय छोटू कुमार जो पचिया डीह ग्राम निवासी है। वह पचिया डीह से ई-रिक्शा पर सवार होकर धान बेचने के लिए नवादा आ रहा था। तभी ओढ़नपुर गांव के समीप एक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे उसके सिर बुरी तरह कुचला गया और मौके पर ही मौत हो गई। मौत के सूचना पर मृत छोटू के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...