ट्रैक्टर पर लदी थी धान की बोरियां, पुलिस ने चेक किया तो निकला….

commercial advertisement
Ad

भागलपुर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार काफी तेजी से हो रहा है। एक तरफ पुलिस अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ अवैध शराब के कारोबारी एक से एक हथकंडे अपना कर शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में भागलपुर में पुलिस ने एक ट्रैक्टर से झारखंड से लाये जा रहे धान के बीच छुपा कर लाई जा रही शराब जब्त की है।

यह भी पढ़ें – थाना बना रणक्षेत्र, पुलिस से भिड़े काउंसिलिंग के लिए आये लोग फिर…

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड के साहेबगंज से एक ट्रैक्टर पर धान के बोरे के बीच छुपा कर शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर शिवनारायणपुर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन जांच शुरू की और इस दौरान एक ट्रैक्टर से धान के बोरे के बीच से शराब बरामद किया। धान के बोरे के बीच करीब 396 बोतल अंग्रेजी शराब और 192 बियर कैन बरामद की गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब IO जब्त करेंगे अपराधियों की अवैध संपत्ति, DGP ने कहा 20-25 वर्ष पहले होती थी…’

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

श्रावणी मेला की तैयारियों का DM ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भागलपुर : भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज कुछ दिन शेष हैं। मेले की तैयारियों का जायजा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ में जलन हुई… फिर सामने आया दर्दनाक सच

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...

भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को 10-10 साल की सजा

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने...