फोर लाइन निर्माण कार्य के दौरान बाइक सवार पर गिरा डिवाइडर का चट्टान, दर्दनाक मौत

नालंदा : हरनौत-बख्तियारपुर से रजौली के बीच फोर लाइन निर्माण कार्य को लेकर इन दोनों कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हरनौत बाजार में इन दोनों फोर लाइन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बता दें कि हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के रूपसपुर गांव के समीप आज शनिवार के दोपहर के वक्त फोर लाइन में लगे कर्मी के लापरवाही के कारण एक बाइक सवार व्यक्ति पर डिवाइडर की चट्टान गिर गया। डिवाइडर की चट्टान से दबाकर बुरी तरह से जख्मी हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने बताया की हरनौत की तरफ से बिहारशरीफ की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही रूपसपुर गांव के समीप बाइक सवार व्यक्ति पहुंचा तो हाइड्रा मशीन से बंधा हुआ डिवाइडर का चट्टान बाइक सवार पर गिर गया। जिससे बाइक सवार व्यक्ति दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से चट्टान को हटाया गया। उसके बाद जख्मी अवस्था में इलाज के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची हरनौत थाना पुलिस ने जांच प्रक्रिया करने में जुट गए हैं। थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान की जा रही है। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया फोर लाइन कर में लगे कर्मी के लापरवाही के कारण अक्सर हादसा होते रहता है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी माहौल बना हुआ है। फोर लाइन में लगे कमी हाइड्रा मशीन को छोड़कर वहां से फरार हो गए।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...