पाकुड़: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 20 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार

पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 20 किलो गांजा के साथ तीन युवक और एक महिला को दबोचा

पाकुड़ : जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है.

पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ तीन युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया है.

इसकी जानकारी नगर थाना परिसर में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने प्रेस वार्ता कर दी.

ट्रेन से मिला गांजा

एसडीपीओ ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर

ट्रेन से पाकुड़ स्टेशन पहुंच रहे हैं इसको लेकर एक टीम गठित की गई.

सिविल में यात्री के रूप में टीम के सभी सदस्य पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का

इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ट्रेन पाकुड़ रेलवे स्टेशन में रूकी तो एक डब्बा से

तीन पुरुष और एक महिला अपने एक बच्चा के साथ उतरी और मालगोदाम रोड की ओर जाने लगी.

संदेह के आधार पर उनलोगों का पीछा किया गया तो

वे लोग तेजी से मालगोदाम रोड की ओर भागने लगे.

जिसे पुलिस टीम ने दौड़कर पकड़ा. पकड़ाये लोगों का बारी-बारी से तलाशी लिया गया.

pakur ganja1 22Scope News

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: इन आरोपियों के बैग से मिला गांजा

उन्होंने बताया कि तालाशी लेने के दौरान सन्दु कुमार यादव नामक व्यक्ति के बैग से दो पैकेट. शेख गुरफान के बैग से चार पैकेट बंडल बनाया हुआ गांजा बरामद किया गया. साथ ही मो. हनीफ नाम के व्यक्ति के पास बैग से चार पैकेट बंडल एवं शोभा कुमारी नामक एक महिला के बैग से एक पैकेट बंडल गांजा बरामद किया.
जिसका कुल वजन करीब 20 किलोग्राम बताया जा रहा है. जिसका मूल्य लाखों में है.

रिपोर्ट: संजय

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...