Advertisment

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, कनकनी में फैली दहशत

धनबाद:  लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी में नई आउटसोर्सिंग कंपनी रामअवतार द्वारा रविवार सुबह 6 बजे भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत करने के दौरान दर्जनों राउंड फायरिंग और बम-बाजी की घटना को अंजाम दिया गया। 10 मिनट तक लगातार फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल कायम हो गया। नियोजन और रोजगार दिलाने की मांग पर कुछ असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी दहशत में है।

आपको बता दें कि पिछले 15 दिनों से स्थानीय ग्रामीण जिनकी जमीन आउटसोर्सिंग के लिए इस्तेमाल किया जाना है उनके द्वारा नियोजन की मांग को लेकर कुछ संगठन लगातार कंपनी पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि इन संगठनों में से रैयत का नेतृत्व करने वाले लोग कंपनी से रंगदारी वसूलने के लिए नई आउटसोर्सिंग कंपनी रामअवतार पर दबाव बना रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले का हल निकालने में जुटी हुई है।

अगर इसी तरह से फायरिंग और बम बाजी की घटना होती रही तो 2000 करोड़ निवेश कर खनन करने में जुटी कंपनी वापस चली जाएगी। लोयाबाद पुलिस शिकायत के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। गोली और बम बाजी करने वाले आपराधिक तत्वों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।

घटना के सम्बंध में जिले के एसएसपी संजीव कुमार का कहना है कि इस मामले में कई तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं, थानेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया गया है और न्यायोचित कार्यवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: राजकुमार

बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता श्रद्धालुओं...

'बोल बम' के जयकारों के बीच बिहार में कांवरिया यात्रा: सम्राट सरकार के इंतजामों ने जीता बाहरी श्रद्धालुओं का दिल सावन का पवित्र महीना शुरू...

आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...

फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी कहते...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...