लॉरेंस गैंग के नाम पर अलग-अलग नंबरों से पप्पू को मिल रही है धमकी, कहा- डरने वाले नहीं

पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर लगातार अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पूर्णिया के खजांची हाट और दिल्ली के एक थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पप्पू यादव ने कहा है कि वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरीके से अपराधियों द्वारा धमकी दी जा रही हैं। तेरे नाम पर सुपारी मिल गई है, हमको पैसा दे दिया गया है मारेंगे। फिर वीडियो पर यह पिस्टल है, इसी पिस्टल से मारेंगे। ये एक मैंटल टॉर्चर है। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जांच कीजिए, मलेशिया में मयंक सिंह बैठा हुआ है। अमन साहू को छत्तीसगढ़ में बीजेपी पनाह दी हुई है। उन्होंने कहा कि मेरे मामले में कोई न कोई बड़ी मछली है छोटी मछली तो नहीं होगा। क्यों मारना चाहता है ये भी विषय है और इस अपराधी को किसने संरक्षण दे रखा है। किसका संरक्षण प्राप्त है। वे कोई प्रमुख आदमी का राइट हैंड है।

पप्पू यादव ने कहा कि अभी तक छह FIR हो चुका है। मैं लगातार डीजीपी से जुड़े हैं। आईजी हेड क्वाटर, तीन एसपी, डीआईजी और आईजी सबके नॉलेज में दे रहा हूं। सवाल जबाव करते हुए सांसद कहा क्या आम आदमी को जीने का कोई राइट नहीं है। या अपराधी को इतना पनाह मिल रहे है कि किसी को मारने की कोशिश कर रहे हैं। पनाह सिस्टम या सरकार दे कौन रहा है। झारखंड के चुनाव में लगातार एक सप्ताह से थे, छठ पूजा के कारण घर आए थे। मुझको तो ध्यान में नहीं है कि मेरे खिलाफ क्या कर रहे हैं और इसके पीछे कौन है। मेरा सिवाय विकास के अलावा कोई लेना देना नहीं है।

यह भी देखें :

वहीं असम की मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इतना बड़ा मुख्यमंत्री जिन्होंने 80 प्रतिशत लोगों का जमीन और सभी चाय बागान कब्जा कर लिए। मुख्यमंत्री हेमंता के पत्नी के नाम पर लगभग दो दर्जन से अधिक अकाउंट खुला हुआ है। जिसमें चिट फंड की पैसे हैं। वो जाकर झारखंड में गुंडई करते हैं। मेरी लड़ाई बिल्कुल साफ है हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना है।

यह भी पढ़े : Purnea MP पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, ‘लॉरेंस बिश्नोई…’

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...