धमकी मिलने पर पप्पू का बड़ा बयान, कहा- मैं मरने से नहीं डरता

पटना : दिल्ली से पटना लौटे पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को धमकी मिलने के बाद आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता है लेकिन मैं मरने से डरता नहीं हूं। मैं मेडिकल माफिया के खिलाफ लड़ रहा हूं। मैं एजुकेशन माफिया के खिलाफ लड़ रहा हूं। मुझे सुरक्षा नहीं मिली है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता यह राज्य सरकार का काम है।

पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला किया है और कहा है कि हमें जो जानकारी मिल रही है कि बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी को क्यों हटाया जा रहा है। इसका सीधा मतलब है उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्हें काम करने को फ्रीडम नहीं मिल रही है। इसका मतलब है सरकार और शासन में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एससी-एसटी पर दिए गए फैसले पर कहा कि पहले ही ओबीसी को बर्बाद किया जा चुका है। इस पर सदन में तत्काल बहुमत से केंद्र सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए। पप्पू ने एससी और एसटी को वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध कर दिया है।

सदन में कल राहुल गांधी के द्वारा यह कहा गया कि हमारे यहां ईडी की छापेमारी हो सकती है। इस पर पप्पू यादव ने कहा कि कहा कि उनको डर नहीं लगता है। राहुल गांधी किसी से डरने वाले नहीं है। शहीदों का परिवार है ये मरने से नहीं डरता लेकिन जिस तरीके से देश में एजेंसी कम कर रही है निश्चित तौर पर उस पर सवाल उठता है। पप्पू यादव ने एजुकेशन माफिया पर बयान दिया है और कहा है कि सबसे पहले एजुकेशन माफिया पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। एक अध्यादेश सरकार को लाना चाहिए और एजुकेशन माफिया पर रोक लगाना चाहिए।

यह भी पढ़े : सांसद अखिलेश ने कहा- विपक्ष के नेताओं पर जानबूझ पड़ रही है ED की रेड

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...