Commercial Advertisment

डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत, क्लिनिक में हंगामा, परिजनों ने उठाई मुआवजे की मांग

कटिहार : कटिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां इलाज के नाम पर एक मरीज की जिंदगी चली गई। शरीफगंज स्थित विश्वास हेल्थ क्लिनिक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर बेरिया गांव के प्रकाश चौधरी के रूप में हुई है। मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने क्लिनिक परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

साधारण पेट दर्द के इलाज के नाम पर उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई – परिजन

परिजनों का कहना है कि साधारण पेट दर्द के इलाज के नाम पर उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई। मृतक की पत्नी निर्मला देवी ने रोते-बिलखते बताया कि क्लिनिक के डॉक्टर मो आरिफ ने पेट में पथरी बताकर तत्काल ऑपरेशन की बात कही और इसके लिए 35 हजार रुपए ले लिए। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद प्रकाश चौधरी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बाद में दूसरे स्थान पर जांच कराई गई तो पता चला कि ऑपरेशन के दौरान पेट की एक नस मुड़ गई थी। इसके बावजूद डॉक्टर ने भरोसा दिलाया और मेडिकल कॉलेज में दोबारा, फिर तीसरी बार ऑपरेशन कराया गया।

Katihar Maut 1 22Scope News

पति की जान बचाने के लिए उन्होंने करीब 5 लाख खर्च कर दिए – निर्मला देवी

निर्मला देवी का कहना है कि पति की जान बचाने के लिए उन्होंने करीब पांच लाख रुपए खर्च कर दिए। इलाज के लिए जमीन तक बेचनी पड़ी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनके पति को नहीं बचाया जा सका। पति की मौत के बाद तीन छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर वह बेसहारा हो गई हैं और इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।

Katihar Maut 2 22Scope News

आरोप है कि तबतक डॉक्टर, क्लिनिक संचालक और स्टाफ फरार हो चुके थे

मौत की खबर मिलते ही परिजन क्लिनिक पहुंचे, लेकिन आरोप है कि तबतक डॉक्टर, क्लिनिक संचालक और स्टाफ फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल परिजन दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। मामले को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : युवक को छुड़ाने पहुँची पुलिस से ग्रामीणों की भिड़ंत, वीडियो वायरल… मामूली टक्कर बना बवाल का कारण…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...