Commercial Advertisment

युवक को छुड़ाने पहुँची पुलिस से ग्रामीणों की भिड़ंत, वीडियो वायरल… मामूली टक्कर बना बवाल का कारण

युवक को छुड़ाने पहुँची पुलिस से ग्रामीणों की भिड़ंत, वीडियो वायरल… मामूली टक्कर बना  बवाल का कारण

कटिहार : जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के चुरली घाट में एक मामूली सड़क हादसे ने बड़े बवाल का रूप ले लिया। ट्रैक्टर और पिकअप की हल्की टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी अचानक हिंसक हो गई।

मामूली बात पर भड़के ग्रामीण, ठेकेदार और मजदूर को बनाया बंधक,पुलिस ने कराया रेस्कयू

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक से विवाद के दौरान बिजली विभाग के ठेकेदार के मजदूरों ने अभद्रता की, जिससे भीड़ भड़क गई। देखते ही देखते ग्रामीणों ने ठेकेदार के तीन मजदूरों को पकड़कर बंधक बना लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही रौतारा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंधकों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हुई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और हल्की हाथापाई में बदल गई। तनाव बढ़ता देख पुलिस को अतिरिक्त बल मंगाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद हालात काबू में आए और बंधक बनाए गए मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

विवाद का वीडियो हुआ वायरल, उपद्रवियों पर कसेगा नकेल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प साफ दिख रही है। एएसपी अभिजीत सिंह का कहना है कि मामूली टक्कर को कुछ असामाजिक तत्वों ने बड़ा रूप देने की कोशिश की। ग्रामीणों द्वारा मजदूरों को बंधक बनाना और मारपीट करना गंभीर मामला है। उन्होंने ने बताया कि 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और हल्की झड़प के बीच बंधक युवक को रेस्क्यू कर लिया गया। वादी के बयान पर मामला दर्ज कर उपद्रवियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

रतन कुमार की रिपोर्ट

Also Read : थाने पर हमला, शराब तस्कर को छुड़ाने की कोशिश, पुलिसकर्मी घायल, आत्मरक्षा में हुई फायरिंग

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देवघर पहुंचे देश के मुख्य न्यायाधीश...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर सिविल कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने न्यायिक...

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...

BGH Bokaro News बोकारो BGH में नवजात बच्ची को 2 लाख...

 बोकारो जनरल अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद 400 रुपये की मांग और नवजात बच्ची को 2 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव देने...