इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर काटा बवाल

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के टाउन थाना अंतर्गत मुंगेरीगंज स्थित न्यू अमृत जीवन हॉस्पिटल में रविवार की शाम ऑपरेशन के दौरान धबौली वार्ड-7 निवासी श्याम सुंदर भगत की पुत्रवधू ममता देवी 20 वर्ष की मौत ऑपरेशन के दौरान होने की बात बताई जा रही है। मौत के उपरांत परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने हॉस्पिटल में किसी प्रकार की अभद्रता का परिचय न देते हुए ऐसी विषम परिस्थिति में भी संयम का परिचय दिया जो अक्सर ऐसे वक्त में नहीं देखा जाता।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। ममता देवी कई महीनों से पित्त की थैली में स्टोन से पीड़ित चल रही थी। जिसका विधिवत इलाज न्यू अमृत जीवन हॉस्पिटल में ही सर्जन डॉ. अमित कुमार की देख रेख में चल रहा था। जिसे लेकर ममता के परिवार वाले ममता को आठ मई शुक्रवार को अस्पताल में ऑपरेशन के लिए एडमिट करवाते हैं। इस दौरान हुए कुछ पैथोलॉजिकल जांच के उपरांत चिकित्सक के द्वारा सलाह दी जाती है कि ब्लडर में सूजन है। तत्काल दवा के प्रभाव से इसे कम कर ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सूजन कम होने के बाद कल यानी रविवार को शाम छह बजे ममता को ऑपरेशन के लिए ओटी में शिफ्ट कर ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

Begusarai Maut 1 22Scope News

ऑपरेशन के क्रम में ममता की स्थिति बिगड़ते देख डॉ. आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस डाल परिजनों को पटना जाने की सलाह देते हैं

इसी दौरान ऑपरेशन के क्रम में ममता की स्थिति बिगड़ते देख डॉ. आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस डाल परिजनों को पटना जाने की सलाह देते हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि ममता की मौत ऑपरेशन थिएटर में ही हो गई थी। महज 20 वर्ष की उम्र में ममता दुनिया छोड़ गई। वे अपने पीछे पति सहित तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है। तीन बच्चों को छोड़ मां का यू असमय चले जाना परिवार के लिए असहनीय आघात है।

Begusarai Maut 2 22Scope News

Begusarai Maut 3 22Scope News

यह भी पढ़े : CHC में ऑक्सीजन पाइपलाइन का बुरा हाल, एम्बुलेंस में हुआ मरीज का उपचार

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...

NRHM Jorapokhar Scam: 17 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! एनआरएचएम...

NRHM Jorapokhar Scam: नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के जोड़ापोखर घोटाले के सिलसिले में पहले से जेल में बंद आरोपी प्रमोद कुमार सिंह की...

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...