Durga Puja के विसर्जन से संबंधित दिशा निर्देश जारी, पटना डीएम ने…

पटना: देश भर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों से की जा रही है। बिहार में राजधानी पटना समेत सभी जिलों में दुर्गा पूजा की तैयारी की जा रही है। दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के अनुसार पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने भी जिले के सभी पूजा समितियों और स्थानीय निकायों को मानकों के पालन का निर्देश दिया है। जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम के तहत बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर मूर्ति विसर्जन के लिए वैधानिक चेतावनी जारी की है।

इसके तहत पूजा समितियों को निर्देश दिया गया है कि फूल समेत कागज और प्लास्टिक से बनी अन्य सजावट की सामग्री को मूर्तियों से विसर्जन से पहले हटा लेना है। मूर्ति विसर्जन के संबंध में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली के जरिए मूर्ति निर्माण एवं इसके विसर्जन के लिए 12 मई, 2020 को जारी संशोधित मार्गदर्शिका का कड़ाई से पालन किया जाए।

2 23 22Scope News

मूर्ति विसर्जन केवल कृत्रिम तालाबों में किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन किसी भी प्रवाह वाली नदियों में नहीं की जाएगी। विसर्जन के लिए तालाब इतना बड़ा होना चाहिए कि भीड़ भाड़ से बचने के लिए पर्याप्त हो। पूजा समिति के साथ कृत्रिम तालाबों को चिह्नित किया जाना है। इसके लिए सभी पूजा समिति को सूचित करना होगा। पूजा समितियों को उन्होंने निर्देश दिया है कि मूर्ति विसर्जन पुलिस या जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही किया जाना चाहिए, साथ ही विसर्जन स्थल पर फूल, कपडा, सजावट सामग्री इत्यादि नहीं जलाना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar BJP ने सेवा पखवाड़ा के तहत लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja

Durga Puja

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...

Ramgarh CCL Firing News: CCL चेकपोस्ट पर फायरिंग के बाद हाई...

Ramgarh CCL Firing News: शनिवार सुबह-सुबह रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL सिरका चेकपोस्ट पर अपराधियों ने फायरिंग करके इलाके में दहशत फैला दी।...