नालंदा में राजू और परवेज के घर पर पटना STF की रेड

नालंदा : नालंदा जिले मे गुप्त सूचना पर पटना एसटीएफ की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। बताया जाता है किया छापेमारी सुबह तीन बजे से ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चल रही है। एसटीएफ की टीम बिहार थाना क्षेत्र के गौरागढ़ इलाके में मोहम्मद परवेज और भागनबीघा थाना क्षेत्र के मोरातालाब इलाके में राजू यादव के घर पटना एसटीएफ की टीम दलबल के साथ छापेमारी के लिए पहुंची।

पूरा मामला हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है

दरअसल, पूरा मामला हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है। क्योंकि इसके पूर्व भी दोनों तस्करों के घर पटना एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम के सहयोग से गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी। उस दौरान जिंदा कारतूस का जखीरा बरामद किया गया था। हालांकि इस मामले में एसटीएफ की टीम ने इतना जरूर बताया कि दोनों तस्करों के घर कागजात की घटा से जांच की गई। इस छापेमारी के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

STF के द्वारा यह करवाई पूर्व में हथियार बरामदगी के आधार पर की गई है

आपको बता दें कि एसटीएफ के द्वारा यह करवाई पूर्व में हथियार बरामदगी के आधार पर की गई है। वहीं राजू यादव के रिश्तेदार ने बताया कि एसटीएफ की टीम उनके यहां पहुंची थी। सिर्फ पूछताछ करके एसटीएफ की टीम वापस चली गई। वहीं एसटीएफ की कार्रवाई से पूरे नालंदा जिले में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : बिहार STF का ताबड़तोड़ ऑपरेशन : कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी से लेकर करोड़ों की तस्करी का भंडाफोड़

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...