महेंद्र धौनी का पड़ोसी बनाने का झांसा देकर पटना के भाई-बहन से 90 लाख रुपए की ठगी

रांची: महेंद्र सिंह धोनी के घर के बगल में जमिन दिलाने के नाम पर पटना के भाई-बहन से 90.50लाख की ठग लिया गया है।पटना के  गर्दनीबाग के यारपुर में शिवाजी रोड निवासी श्वेता सिंह और उनके भाई अमर विभूति ने गर्दनीबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

इसमें धनबाद में रहने वाले अवधेश सिंह और उनके बेटे राहुल सिंह को आरोपी बनाया गया है। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस एफआईआर के मुताबिक ठगी के शिकार बने भाई-बहन के यहां आरोपियों का आना-जाना था।

एक बार आरोपी उनके घर आए। कहा- रांची में मेरी जमीन है जो धौनी के फार्म हाउस के ठीक बगल में है। उसे बेचना चाहता हूं। मैं आपको धौनी का पड़ोसी बना सकता हूं।

इस पर श्वेता ने कहा कि अगर जमीन में कोई गड़बड़ी नहीं है तो हम भाई- बहन मिलकर उसे खरीद लेंगे। इसके बाद जुलाई तक उन लोगों ने आरोपियों को 90.50 लाख रुपए का भुगतान कर दिया।

इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। फिर श्वेता परिवार के साथ रांची आई। उस जमीन को देखने गई। वहां के लोगों से जमीन के बारे में जानकारी ली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जमीन के लिए उन्होंने पैसे दिए हैं, वह अवधेश और राहुल की नहीं, बल्कि किसी और की है। इसके बाद श्वेता को ठगे जाने का अहसास हुआ। फिर उन्होंने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...