लड़की की शव देखने के लिए उमड़े लोग, निकली अफवाह

गया : गया में एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर नाले में फेंके जाने की खबर आग की तरफ पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ में उमड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन किया लेकिन पता नहीं चल सका।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नाजरेथ स्कूल के सामने सड़क किनारे जड़ी बूटी का दुकान चलाने वाले युवक के द्वारा एक लड़की को सुबह में अपनी झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर उसे पीछे के नाले में फेंक दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई। इसको देखते हुए भीड़ काफी जमा हो गई थी। लोग जड़ी बूटी बेचने वाले युवक को मारपीट कर सकते थे। जिसे देखते हुए पुलिस पहुंचकर जड़ी बूटी बेचने वाले युवक को अपने साथ थाना लेकर चली गई।

हालांकि अभी तक किसी ने भी नहीं बताया कि लड़की का शव नाले में फेंका हुआ है और ना ही किसी ने देखा है। यह पूरी तरह से अफवाह निकला। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर यह अफवाह है तो पुलिस को जेसीबी मशीन बुलाकर नाले से कचरा को हटाकर देखना चाहिए था लेकिन पुलिस नहीं देखी।

पुलिस का भी मानना है कि यह सिर्फ अफवाह फैला हुआ है कोई लड़की वहां पर नहीं है। जड़ी बूटी बेचने वाले युवक को अपने साथ थाना में लाया गया है ताकि उसके साथ मारपीट की घटना ना हो। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर भी जांच किया लेकिन किसी तरह का कोई शव बरामद नहीं हुआ। हालांकि इस बीच घंटों रुक-रुक कर हंगामा भी होते रहा। इस मामले में डीएसपी पीएन साहू ने कहा कि जिसने भी अफवाह फैलाया है उसको चिन्हित कर कार्रवाई की कराई।

यह भी पढ़े : गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जानलेवा हमला करने वाले मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार में ‘आंगन का मिलन’ से बदलेगी...

Angan Ka Milan Bihar, पटना: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम...

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...