Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोविड जांच में सहयोग नहीं कर रहे यूएस से आए शख्स, महिला कर्मचारी से किया दुर्व्यवहार

जमशेदपुर : जमशेदपुर में विदेश से आने वाले कई लोग सर्विलेंस विभाग को कोविड जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. इससे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है. बाहर से आने वाले कुछ लोगों के द्वारा मोबाइल नंबर ही बंद कर लेने या सर्विलेंस ऑफिस का फोन नहीं रिसीव करने से उनकी परेशानी बढ़ गई है. वहीं इतना ही नहीं यूएसए आए कदमा निवासी की जांच सैंपल देने के लिए सर्विलेंस ऑफिस बुलाया गया. सर्विलांस विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने कार्यालय आने से इंकार कर दिया. कार्यालय आने पर महिला स्टाफ से उलझ गए.

आक्रोश में उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी की और सैंपल दिया. इस दौरान वह आक्रोशित हो गए और सैंपल का ट्यूब लेकर चले गए. साथ-साथ अपना नाम को भी मिटा दिया. सर्विलांस पदाधिकारी डॉ साहिर पाल ने इसकी सूचना प्रशासन और थाना को दी. एसीएमओ डॉक्टर साहिर पाल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति अगर लोग इस तरह का रवैया अपनाएंगे तो महामारी से जीत पाना मुश्किल होगा. बाहर से आने वाले लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन उसमें से कुछ ऐसे लोग हैं जो जांच नहीं कराना चाहते. जबकि जांच उनके और परिवार के लिए जरूरी है.

रिपोर्ट : लाला जबीं

अब बिहार में होगी सुशील मोदी की संपत्ति की जांच

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...