साहेबगंज : बरहरवा के बिंदु धाम मंदिर परिसर स्थित पहाड़ी पर बजरंगबली की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. जिसके बाद से बरहरवा एवं पतना क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसकी लिखित शिकायत समाजसेवी राजकमल भगत ने बरहरवा थाना में की है.
दरअसल तीन युवक की एक आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, शिकायत के बाद बरहरवा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, रंगा थाना प्रभारी अमन कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप चौधरी के द्वारा छापेमारी कर आरोपियों को बरहरवा प्रखंड के सतगाछी गांव से गिरफ्तार किया गया.
विंध्यवासिनी मंदिर में साहिबगंज जिले से रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया. मंदिर आने जाने वाले हर युवकों की तलाशी ली जा रही है. पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने कहा कि बेवजह बिंदु धाम परिसर में लोग मजमा ना लगाएं, अगर ऐसे करते हुए पकड़े गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे इसे लेकर हर लोग भाईचारगी के साथ रहें.
रिपोर्ट : अमन


















