Breaking : BJP का अधिवेशन में PM मोदी की हुंकार, अबकी बार 440 पार

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में कल यानी शनिवार को आयोजित दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन का पार्टी के झंडे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया था। राष्ट्रीय अधिवेशन का आज यानी रविवार को आखिरी दिन है। पीएम मोदी आज राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि अबकी बार एनडीए को चार सौ पार करना है। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है। लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं। आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वो देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है।

पीएम ने कहा कि हमें सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा, तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी बीजेपी को ही मिलेंगी। इन दो दिनों में जो चर्चा और विचार-विमर्श हुआ है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हैं। बढ़ना हर उम्मीद के पार, नई भारत की यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं समस्त देशवासियों की तरफ से संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 पूज्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक और आदरपूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि देता हूं। भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है। आज विपक्ष के नेता भी एनडीए सरकार 400 पर के नारे लगा रहे हैं। एनडीए को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, इतना ही नहीं हमने उसको पूजा है। आने वाले समय में हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के लिए अवसर ही अवसर आने वाले हैं। मिशन शक्ति से देश में नारीशक्ति की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संपूर्ण इकोसिस्टम बनेगा। 15 हजार महिला एसएसजी को ड्रोन मिलेंगे। अब ड्रोन दीदी खेती में वैज्ञानिकता और आधुनिकता लाएंगी। अब देश में तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनाई जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने पांच सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। सात दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। सात दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है। हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों। लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है – विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और एनडीए गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है। हम 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है। अगले पांच साल में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले पांच साल में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है। विकसित भारत के संकल्प से जुड़े सुझावों के लिए हम डेढ़ साल से चुपचाप काम कर रहे हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत के रोडमैप और नीतियों के लिए अपने विचार रखे हैं।

पीएम ने कहा कि इन 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं जिनकी उम्र 35 से कम है। इस युवा सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना हमारी गवर्नेंस भी दिखती है। पहले की सरकारों में नार्थ-ईस्ट को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया था। लेकिन हम वोट और सीटों के लिए काम नहीं करते। हमारे लिए तो देश का हर कोना समृद्ध और विकसित हो, यही हमारा भाव है। हमारी कैबिनेट में रिकॉर्ड संख्या में पूर्वोत्तर के मंत्री हैं। नागालैंड से पहली बार एक महिला राज्यसभा में सांसद बन गई है। हमे गर्व है कि हमने पहली बार त्रिपुरा के व्यक्ति को मंत्री परिषद में स्थान दिया है।

उन्होंने पहली बार हमारी सरकार में अरुणाचल प्रदेश को कैबिनेट मिनिस्टर मिला है। हमें गर्व है कि हम बीजेपी की ऐसी संस्कृति का हिस्सा है, जिसमें मंत्रालय में रिकॉर्ड ओबीसी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाता है। हमारी सरकार सबके लिए है। सबका साथ, सबका विकास हमारे काम से ही झलकता है। आज विपक्ष के नेता भी एनडीए सरकार 400 पार’ के नारे लगा रहे हैं। एनडीए को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 के माइलस्टोन को पार करना ही होगा। आज दुनिया का हर देश भारत से गहरे संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। अभी तो चुनाव बाकी हैं, लेकिन मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर तक के विभिन्न देशों के निमंत्रण पड़े हैं। इसका अर्थ है कि दुनिया के विभिन्न देश भी बीजेपी की सरकार की वापसी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। दुनिया का हर देश और शक्ति जानती है कि आएगा तो मोदी ही। कांग्रेस इतनी हताश हो गई है कि उसमें सैद्धांतिक और वैचारिक विरोध का साहस भी नहीं बचा। इसलिए गाली-गलौच और मोदी पर झूठे आरोप ही उनका एकमात्र एजेंडा बन गया है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ निकाले डेढ़ लाख, बहन की...

गयाजी : गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली गई।...

Aman Sahu Encounter Case: High Court में सुनवाई, CID Case Diary...

 अमन साव एनकाउंटर केस में झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई, राज्य सरकार को CID जांच की केस डायरी पेश करने का निर्देश।Aman Sahu Encounter Case...

Patratu Dam Boating Ban: सुरक्षा के लिए सख्ती, Boat Operators से...

पतरातू डैम में बोटिंग पर रोक, प्रशासन ने नाव संचालकों से सुरक्षा शपथ पत्र मांगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।Patratu Dam...

Treasury Scam Jharkhand: SIT की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से पहली गिरफ्तारी,...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले में SIT की पहली गिरफ्तारी, आरोपी के खाते में 3 करोड़ ट्रांसफर का खुलासा, जांच तीन जिलों में तेज।Treasury Scam Jharkhand...

Ranchi University PHD Admission Update: Entrance Exam रद्द, अभ्यर्थियों को 47...

 रांची यूनिवर्सिटी ने पीएचडी एंट्रेंस 2024 रद्द कर अभ्यर्थियों को फीस लौटाने का निर्णय लिया। अब NET, JRF के आधार पर एडमिशन होगा।Ranchi University...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img