Truck चालक से लूट मामले में पुलिस ने 2 अपराधी को दबोचा

मधेपुरा: मधेपुरा पुलिस ने लूट की घटना के महज एक घंटे अंदर दो आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। मामला मुरलीगंज के बेलदौर के पास मुख्य सड़क की है जहां एक ट्रक चालक से अपराधियों ने लूटपाट की।

मामले में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि 15 जून को कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमैली निवासी ट्रक चालक बिंदु महतो सहरसा में एक राइस मिल से धान का भूसा लोड कर एथेनॉल फैक्ट्री पूर्णिया जा रहे थे। इसी दौरान देर रात मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलदौर नहर के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक को भय दिखा कर एक मोबाइल और 2500 रूपये लूट लिए। ट्रक मालिक ने मुरलीगंज थाना में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक कट्टा, दो गोली और एक बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड संख्या 8 निवासी मूलचंद मंडल के बेटे प्रेम सागर और भलनी वार्ड संख्या 3 निवासी संजीव यादव के बेटे आशुतोष आनंद उर्फ़ शिवम कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें

Truck Truck Truck

Truck

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...