पुलिस, DIU व STF की टीम ने टॉप-10 की सूची में शामिल अपराधी गिरफ्तार

सासाराम : रोहतास जिले के डेहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोहतास एसपी विनीत कुमार के द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि 19 अक्टूबर 2022 की रात्रि अकोढी गोला थानाक्षेत्र के बुधुवां महुआरी काव नदी में पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर लूट और डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर सहित अन्य सामान की लूट की गई थी। इस संबंध में अकोढी गोला थाने में कांड संख्या-149/22 कांड दर्ज किया गया था।

उक्त कांड को रोहतास पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन एसपी आशीष भारती के द्वारा रोहतास पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ के संयुक्त टीम का गठन किया गया था। गठित विशेष टीम के द्वारा छापेमारी कर इस कांड में सलिप्त छह अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया था। वहीं इस कांड में संकलित पांच अपराधकर्मियों द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया गया था। जिसमें सरोज यादव उर्फ सरोज कुमार सिंह नामक दुर्दान्त अपराधकर्मी फरार चल रहा था। जिसे रोहतास पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रुस्तमपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी जिले के 10 कांडों में पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे आज रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि सरोज यादव की गिरफ्तारी रोहतास पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं गिरफ्तार अपराधकर्मी को रोहतास पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...