Advertisement
Advertisement

Dhanbad : लापता पंप गार्ड का शव पोखर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad : बीसीसीएल (B.C.C.L) की देव प्रभा परियोजना के अंतर्गत आने वाले कुजामा क्षेत्र में बीते 24 घंटे से लापता पंप गार्ड सुरेश चमार का शव शुक्रवार को पोखरिया (जलाशय) से बरामद किया गया। शव की बरामदगी गोताखोरों की मदद से हुई, जिसके बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। मौके पर लोदना पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढे़ं- Ranchi डीसी के निर्देश पर निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ अहम बैठक, फीस बढ़ोतरी… 

Dhanbad : लोगों को समझाती पुलिस
Dhanbad : लोगों को समझाती पुलिस

Dhanbad :  ड्यूटी पर गया था सुरेश, वापस नहीं लौटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश चमार बीसीसीएल के देव प्रभा परियोजना में पंप गार्ड के पद पर कार्यरत था। वह गुरुवार को नियमित ड्यूटी पर गया था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिवारवालों और सहकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम उसके लापता होने की सूचना पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन को दी गई।

ये भी पढे़ं- “हेमंत सरकार की लापरवाही से संकट में जल, जंगल और जमीन”-Babulal Marandi… 

शुक्रवार सुबह करीब 24 घंटे बाद जब स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई, तब जाकर सुरेश का शव पोखरिया में तैरता हुआ मिला। शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत डूबने से हुई है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सके।

पाीब 1 22Scope News

ये भी पढे़ं- Khunti Murder : जली हुई युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका… 

मौके पर परिजनों का हंगामा

शव की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। शोकाकुल परिवार ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नियोजन (नौकरी में स्थानांतरण) और उचित मुआवजे की मांग की। परिजनों का कहना है कि सुरेश एक जिम्मेदार कर्मचारी था और यदि समय पर उसकी खोजबीन की जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

ये भी पढे़ं- आज की रात आकाश में खिलेगा ‘Pink Moon’, जानिए क्या है इसकी खासियत… 

प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सुरेश चमार जैसे कर्मचारी, जो जलाशयों और संवेदनशील इलाकों में काम करते हैं, उनके लिए सेफ्टी गियर या निगरानी तंत्र नहीं है। घटना के बाद बीसीसीएल के अधिकारियों पर संवेदनशीलता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप लग रहा है।

ये भी पढे़ं- Breaking : पूर्व आजसू नेत्री नीरू शांति भगत ने सैंकड़ों समर्थको के साथ जेएमएम में शामिल… 

मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

लोदना पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सुरेश चमार के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिजन अब न्याय, मुआवजा और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी में स्थान देने की मांग कर रहे हैं।

 

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...