पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार सप्लायर रंगे हाथ गिरफ्तार, 2 पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद

पटना सिटी : पटना सिटी में अपराध पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुल्तानगंज थाना की पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मरीन ड्राइव पर घेराबंदी कर वैशाली जिले से पटना आ रहे एक कुख्यात हथियार सप्लायर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Goal 7 22Scope News

पुलिस से अपराधी के साथ कई अवैध हथियार की बरामद – पटना सिटी DSP

आपको बता दें कि पटना सिटी डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने संदिग्ध की निगरानी शुरू की। जैसे ही वह मरीन ड्राइव पर पहुंचा उसे घेरकर तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी के पास से दो लोडेड देसी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। जिसका इस्तेमाल वह हथियार सप्लाई के लिए करता था।

यह भी देखें :

आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, पूछताछ में स्वीकार की कई बातें

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से पटना और आसपास के जिलों में अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था। बरामद हथियारों को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई से न केवल एक हथियार सप्लाई कड़ी टूटी है, बल्कि अपराधियों में भी हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : किनारी गांव में चोरी, पुलिस के लिए बने पहेली…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...