कांवरिया पथ में लुटेरों ने चाकू से हमला कर बम की कर दी हत्या

बांका : बांका जिला में कांवरिया श्रद्धालु की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग कांवरिया पथ के छपरहिया धर्मशाला के निकट बुधवार की रात्रि नौ बजे की है। घटना की जानकारी कटोरिया थाना पुलिस को मिलते ही बेलहर एसडीपीओ राज किशोर कुमार, इंस्पेक्टर बबलू कुमार और थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय सहित काफी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की एवं रात्रि एक बजे से लेकर चार बजे तक डॉग स्क्वायड के टीम पहुंचकर हत्यारे की जानकारी लेने की कोशिश की।

आपको बता दें कि मृतक कांवरिया बम झारखंड के धनबाद जिला के टुंडी थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी विकास मंडल का 22 वर्षीय पुत्र अशीष मंडल के रूप में पहचान की गई। कांवरिया बम शौच के लिए जंगल की ओर झाड़ी में गए हुए थे घात लगाए बदमाशों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की दोनों में हाथापाई होने के बाद कांवरिया बम के गला पर चाकू से प्रहार किया। सूचना मिलते ही साथियों ने रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : अद्भुत रहस्य! बिन बारिश के पेड़ से 4 दिन से टपक रहा…, देखने के लिए उमड़ी भीड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...